फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरात जा रहा बाइक सवार तीन युवक हादसे में जख्मी

Thu, 07 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे पिंटू, मोनू और गोविंद मंगलवार की देर शाम खलीलाबाद रोड पर निर्माणाधीन चूंटी पुलिया में गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी खेसरहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के भलुआ खदरगड्डी गांव निवासी पिंटू, मोनू और गोविंद बांसी तहसील क्षेत्र के मसिना गांव बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही निर्माणाधीन चूंटी पुल के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर पुलिया के अंदर सरिया के बने जाल में जा गिरी, इस हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी खेसरहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने जिम्मेदारों से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें