फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज उत्पीड़न के पांच आरोपियों को तीन वर्ष का कारावास

Fri, 01 Mar 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला माॅनिटरिंग सेल व पथरा बाजार पुलिस की प्रभावी पैरवी से बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न के पांच आरोपियों को तीन-तीन वर्ष कारावास व एक आरोपी को चार हजार और चार आरोपियों को दो-दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित कराया गया।
विज्ञापन


पथरा बजार थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। इसमें पथरा पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायालय जेएम बांसी की ओर से तहब्बर अली निवासी बायताल थाना भवानीगंज को तीन वर्ष के कठोर कारावास व चार हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। इसी प्रकार तरीकुन्निशा पत्नी मखनू उर्फ हसन, नवी, नासमा पुत्री मखनू उर्फ हसन, मखनू उर्फ हसन निवासी बायताल थाना भवानीगंज को तीन-तीन वर्ष कारावास व दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया गया। सजा कराए जाने में जिला माॅनिटरिंग सेल, सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्ण चंद वर्मा तथा न्यायालय पैरोकार आरक्षी अवध नरेश थाना पथरा बाजार का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें