सिद्धार्थनगर। छेड़खानी, मारपीट और घर में घुसकर उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी को न्यायालय ने तीन वर्ष के साधारण कारावास और 9,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज मामले में आरोपी अब्दुल जहीर निवासी खजुरिया के विरुद्ध छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया।