सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को आंबेडकर सभागार, विकास भवन में यूनिसेफ के सहयोग से ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।