फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनिया खास गांव का मामला, बच्ची डायरिया और वायरल फीवर से पीड़ित थी
विज्ञापन

गांव में कई लोगों के पीड़ित होने की सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। ब्लॉक के वैनिया खास गांव में डायरिया से तीन वर्ष की बच्ची की मौत का मामला प्रकाश में आया है। गांव में कई लोग डायरिया और वायरल से पीड़ित हैं। जानकारी मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी।
विज्ञापन

भनवापुर पीएचसी के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा टीम के साथ शनिवार को वैनिया खास गांव पहुंचे। यहां पता चला कि नारायन की तीन वर्षीय पुत्री खुशी की शुक्रवार देर शाम को डायरिया और वायरल फीवर से मौत हो गई। इस बीमारी से 24 से अधिक लोग पीड़ित हैं। कुछ इटवा सीएचसी और बस्ती में उपचार करा रहे हैं। सोहराब अली (40), नाज (11) पुत्री सोहराब, मन्ना (4) पुत्री मकसूद, अहमदरजा (4) पुत्र सोहराब, गोपाल (35), अजय (10) पुत्र गोपाल, पूजा (5) पुत्री गोपाल वायरल फीवर व डायरिया से पीड़ित को स्वास्थ्य टीम ने दवाइयां बांटी। आशा वर्कर संजू देवी ने बताया कि गांव के छह से अधिक परिवारों को रोटा वैक्सीन दी गई थी। किसी ने अपने बच्चों को नहीं पिलाया। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि मृत बच्ची के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह कई दिन से डायरिया और वायरल फीवर से पीड़ित थी। शुक्रवार शाम को ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें