फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देउसी-भैलो कार्यक्रम में अश्लील नृत्य के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा के कांची बाजार से पुलिस ने हिरासत में लिया, सार्वजनिक हित और नैतिकता के विरुद्ध अपराध में जांच शुरू
विज्ञापन

पारंपरिक कला-संस्कृति और सामाजिक मर्यादा के विपरीत प्रस्तुति की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर, खुनुवां। नेपाल के रुपन्देही जिले में पारंपरिक देउसी-भैलो कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य प्रस्तुत करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों को 12 नवंबर को सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर सात स्थित भैरहवा के कांची बाजार से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सार्वजनिक हित और नैतिकता के विरुद्ध अपराध के मामले में जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित देउसी-भैलो कार्यक्रमों में नेपाली मौलिक कला-संस्कृति, सामाजिक शिष्टाचार और नैतिकता के विपरीत नृत्य प्रस्तुत किए जाने की शिकायत मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भैरहवा स्थित वार्ड पुलिस कार्यालय की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने स्यांगजा जिले के कपुरकोट गांवपालिका वार्ड नंबर चार निवासी 22 वर्षीय पूजा ठकुरी, दांग जिले के गढ़वा गांवपालिका वार्ड नंबर सात निवासी 23 वर्षीय सपना चौधरी और गुल्मी जिले के सत्यवती गांवपालिका वार्ड नंबर छह निवासी 24 वर्षीय विपना मगर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के सूचना अधिकारी एवं पुलिस नायब उपरीक्षक कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मौलिक कला-संस्कृति और सामाजिक नैतिकता के प्रतिकूल गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें