एसपी ने तीन मातहतों को इधर-उधर किया
सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बुधवार देर रात दो निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इटवा थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेजा और यहां तैनात निरीक्षक वेदप्रकाश श्रीवास्तव को इटवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस थाने के निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर को यूपी-112 का प्रभारी बनाया। यूपी 112 के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव को जोगिया का थानाध्यक्ष पद सौंपा। जोगिया के तत्कालीन एसओ अंजनी राय का रुपये के लेने-देन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इटवा के तत्कालीन एसओ सत्येंद्र कुंवर के हटाए जाने के पीछे एक विवादित प्रकरण रहा।