फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गए घरों के चिराग: पोखर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, गांव में फैला मातम; घरों में नहीं जले चूल्हे

Sun, 17 Sep 2023 09:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद प्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों की खोजबीन जारी कर दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद तीनों बच्चे अचेत अवस्था में मिले। 
विज्ञापन
पोखर में डूबे तीन बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार को गांव पोखर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव को सुपुर्द कर दिया। एक साथ ही एक गांव के तीन किशोरों की मौत से परिवार के साथ गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गौरव पांडेय (13) पुत्र अजय पांडेय और नारायण (15) पुत्र विजय पांडेय आपस में चचेरे भाई थे। उनके साथ गांव के शिवा राजभर (15) पुत्र रामनरेश रविवार शाम को बारिश के दौरान घर से पोखरे की तरफ खेलने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों पोखर में बनी सीढ़ी पर नहा रहे थे। इसी बीच सीढ़ी पर काई जमा होने के कारण पैर फिसला और एक-एक करके गौरव और नारायण गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उन दोनों को डूबता देख बचाने के लिए आगे आए शिवा भी गहराई में चला गया। तीनों डूबने लगे, इसी बीच खेलने गए छोटे-छोटे कुछ बच्चे उन्हें डूबता हुआ देखकर भागते हुए गांव में गए। इसके लोगों को जानकारी दी। 
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों की खोजबीन जारी कर दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद तीनों बच्चे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें पानी से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का  पोस्टमार्टम करवाने से परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा करके उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें