उसका के एक पेट्रोल पंप पर जांच करते जिलापूर्ति विभाग और बाट-माप विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। रिमोट चिप के जरिए घटतौली के संदेह में बाट-माप व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। पंपों के नोजल की जांच की। इस दौरान उसका बाजार के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ में आई। पंप से लिए गए पांच लीटर तेल में 70 एमएल मात्रा कम थी। टीम ने पंप के इस नोजल को सील कर दिया है। डीएम के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित बाट-माप व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एचपीसीएल कंपनी के प्रतिनिधि के साथ पेट्रोल पंपों पर धमकी। टीम ने सबसे पहले परसा महापात्र स्थित वैभवी फिलिंग स्टेशन की जांच की। पंप पर लगे सभी नोजल से डीजल-पेट्रोल की मात्रा जांची गई। पंप खोलकर चिप की तलाश की। इसके बाद उसका बाजार स्थित हिमांशु फिलिंग स्टेशन पहुंची।
यहां भी अलग-अलग नोजिल की जांच में कोई चिप नहीं मिली। टीम ने उसका के ही शशांक पेट्रोल पंप की भी जांच की। तीन नोजल में एक बंद मिला, जबकि एक नोजल से दिए जा रहे तेल तय मात्रा से कम मिल था। टीम ने 5 लीटर तेल गैलन में भरा। इसकी फिर से माप की गई तो 70 एमएल तेल कम था। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र के मुताबिक पांच लीटर में 25 एमएल तक की कमी अनुमन्य है। पंप पर मिली कमी काफी ज्यादा है। घटतौली के चलते एक नोजल को सील कर दिया गया है। बताया कि यह जांच आगे भी जारी रहेगी। टीम में बाट-माप विभाग के क्षितिज पांडेय, एचपीसीएल के राहुल मिश्र, क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी अमरजीत वैश्य आदि शामिल थे।