- सीमावर्ती क्षेत्र ठकुरापुर के पास से एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप बड़ी ठाकुरापुर के पास से दल ने तीन जीवित गोहा के साथ व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद बरामद गोह के साथ उसके वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
सीमा चौकी अलीगढ़वा से निरीक्षक संतोष कुमार की टीम सीमा स्तंभ संख्या 549 के लिए रवाना हुए। रास्ते में नौगढ़ वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमकार नाथ वरुण के साथ वन रक्षक महेश और चौकीदार मकसूद से मुलाकात हुई। तभी सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारत से जीवित गोहा लेकर ठाकुरापुर के रास्ते नेपाल जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण निवासी इंद्रानगर वार्ड संख्या एक जिला महाराजगंज बताया तथा अवगत कराया कि वन जीवों को पकड़कर वह नेपाल में बेचने जा रहा है। इसके बाद वन विभाग की टीम बरामद गोह के साथ उसके लेकर चली आई।