किशोर ने लहराया विदेशी झंडा, पुलिस ने उठाया
फोटो- है
- शहर के कृष्णानगर वार्ड का बताया जा रहा है मामला, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर।
शहर के कृष्णानगर वार्ड में मंगलवार रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान विदेशी झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झंडा फलस्तीन देश का था। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
मुहर्रम की नवीं पर मंगलवार रात शहर के कृष्णानगर में जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान एक किशोर विदेशी झंडा लहराने लगा। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया और पुलिस तक भी पहुंच गया। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और झंडा फहराने वाले किशोर को पकड़ कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि झंडा फलस्तीन देश का है। कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि झंडा लहराने वाले को पकड़ा गया है। वह नाबालिग है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।