फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: विवाह घर का गिरा पिलर, दबकर तीन की मौत, एक घायल

Mon, 17 Oct 2022 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

मौके पर पहुंचे तहसीलदार डुमरियागंज अरूण वर्मा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय कुमार मिश्र मृतक के परिजनों से शव का पीएम कराने का मनुहार कर रहे थे मगर परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए।

 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में रविवार को रात्रि करीब बारह बजे विवाह घर का पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाढ़ के दौरान घरों में पानी भर जाने के कारण करीब चार दर्जन लोग गांव में बने विवाह घर में शरण लिया था।

विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब चार दर्जन लोग शरण लिए थे। सभी लोग खाना खाकर सोने लगे।

इसी बीच विवाह घर के अंदर बना पिलर गिर गया। जिसमें राजकुमार का लड़का राजसिंह चौहान (13) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूनम (18) व रिंका (24) पुत्री बुधिराम, सुमन पत्नी दुक्खी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया।
विज्ञापन


वहां डॉ. पीएन पटेल ने राजासिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिंका, पूनम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पंहुचते ही पूनम और रिंका ने भी दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार डुमरियागंज अरूण वर्मा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय कुमार मिश्र मृतक के परिजनों से शव का पीएम कराने का मनुहार कर रहे थे मगर परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें