फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, दूल्हे के पिता समेत तीन की मौत

Tue, 09 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के रोहांवखुर्द गांव में मृतक के परिवार को सांत्वना देते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उंग्वारे उर्फ रोहांव खुर्द गांव में रविवार की रात बिजली गिरने से दूल्हे के पिता समेत तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी बुरी तरह झुलस गई। उसका इलाज बलरामपुर के उतरौला स्थित मिशन अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय सभी एक साथ बैठकर घर के पिछले हिस्से में पर्दे पर फिल्म देख रहे थे।
विज्ञापन

उंग्वारे गांव निवासी रामप्रसाद के पुत्र जितेंद्र का विवाह सात मई को था। सोमवार को बारात लौटी तो विभिन्न रस्मों के बाद रात में खा-पीकर सभी रिश्तेदार एक साथ बैठकर पर्दे पर फिल्म देखने लगे। इसी दौरान रात करीब पौने 12 बजे तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और घर के सामने लगे शीशम के पेड़ पर गिरी। बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे बैठे दूल्हे के पिता रामप्रसाद (45), समयदीन (18) व सफीपुर निवासी विक्रम (8) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हे की फुफेरी बहन बलरामपुर के इटई गांव निवासी सनूपा देवी (25) गंभीर रूप से झुलस गई।
आनन-फानन में उसे उतरौला के मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर डुमरियागंज सीओ सुनील कुमार सिंह, एसओ देवेंद्र कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें