फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत, एक गंभीर

Sat, 05 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरिजोत चौराहा के पास भुसैला-भ्ाट्ठा के सामने देर रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्राम हरिजोत में शुक्रवार की रात बरखू यादव के घर बरही का कार्यक्रम था। रात लगभग नौ बजे राम औतार, विक्रम व गुरबीन भोजन कर एक बाइक पर सवार हो कर अपने घर लौट रहे थे। बरखू यादव का भतीजा 27 वर्षीय भुलई कुछ सामान ले कर अपने गांव हरिजोत आ रहा था।
 हरिजोत चैराहा से पश्चिम भुसैला और भझ्रक्त्रस्ट्ठझ्रस के सामने दोनों लोगों की बाइक आमने सामने टकरा गई। घटना में भुलई पुत्र सोमई 27 वर्ष निवासी हरिजोत की मौके पर मौत हो गई। बुरी तरह जख्मी राम औतार 35 वर्ष, विक्रम 18 वर्ष और गुरबीन 35 वर्ष को घर वाले इलाज के लिए लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि राम औतार और विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरबीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। राम औतार ग्राम आदमतारा थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर का निवासी था। विक्रम और गुरबीन ग्राम संग्रामपुर थाना त्रिलोकपुर के निवासी हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह सभी रिश्तेदार हैं। इस सम्बंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे का कहना था कि घटना की लिखित सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें