खुनुवां। नेपाल के लुंबनी प्रांत की सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार शाम को पश्चिमी नवलपरासी जिले के पाल्हिनंदन ग्रामीण नगर पालिका नंबर से 149 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। संदेह के आधार पर नियमित जांच के दौरान उनके कब्जे से ब्राउन शुगर जब्त की गई। पकड़े गए तीनों आरोपी यूपी के महराजगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेपाल 26 बटालियन मुख्यालय के सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी यज्ञमान सऊद ने शाम को चेकिंग के दौरान पश्चिमी नवलपरासी जिले के पाल्हिनंदन ग्रामीण नगर पालिका नंबर से 149 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन भारतीयों को पकड़ा। उनकी पहचान अमरजीत हरिजन ग्राम पंचायत हरिसोनार जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, भारत, कपिल देव साहनी रेंगहिया, महाराजगंज और दिलीप गौतम ठूठीबारी शामिल हैं। सशस्त्र बलों ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया। उन्हें भारत से नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि उनके संबंध में आगे की जांच जारी है। संवाद