फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंदूक साफ करते समय चली गोली, नेपाल के सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के चितवन जिले की राष्ट्रीय उद्यान की सुरक्षा में तैनात एक नेपाली सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई है। भरतपुर मेट्रोपोलिटन सिटी-22 स्थित श्री नया गोरख गण कसारा बैरक में हथियार साफ करते समय गोली चल गई जिससे चंद्र किशोर दास (22) की मौत हो गई। गाेली उसकी दाहिनी जांघ से ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चितवन पुलिस ने बताया कि चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चितवन राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य संरक्षण अधिकारी गणेश पंत ने पुष्टि की कि सैनिक की मौत गोली लगने से हुई। उन्होंने कहा कि घटना का विस्तृत ब्यौरा अभी जारी नहीं किया गया है तथा आगे अध्ययन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें