फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन झोपिड़यां जलीं

Thu, 30 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नीचाफा के तुरकौलीडीह में जलकर राख हुई रिहायशी झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। बढ़नीचाफा क्षेत्र के तुरकौली डीह में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जल गई। अगलगी से घर-गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर अथक प्रयास से काबू पाया गया। ग्राम पंचायत बढ़नीचाफा के तुरकौली डीह में दोपहर में अज्ञात कारणों से छेदी के रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने बगल में स्थित लाले और असगर के भी रिहायशी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते तीनों झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार के साथ ही 100 नंबर पर देकर दमकल गाड़ी भेजने की मांग की। समय पर गाड़ी न पहुंचता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू किया। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों ने आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक तीनों झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल अर्जुन गुप्ता को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों की नियमानुसार आर्थिक सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें