थाना क्षेत्र के दो गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर 60 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के मुताबिक घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। चोर जोबकुंडा गांव में इरफान अली के घर के पीछे जंगला तोड़कर तीन बक्शा व एक सूटकेस में सोने का हार, झाल, अगूंठी आदि चुरा ले गए।
इसी मोहल्ले में शंभू पासवान के घर के पीछे की दीवार काटकर घर में से दो बक्शे में सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 हजार नकदी ले गए। बढ़नी लाला गांव में उमेश गुप्ता के घर में सेंध लगाकर भी चोर आभूषण व बैग में रखे 30 हजार रुपये लेकर चले गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। खोजबीन में दोनों गांव के बीच उत्तर की ओर बाग में बक्शा व बैग टूटे हालत में बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुट गई। एसओ शोहरतगढ़ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक चोरी की घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केेेस दर्ज होगा।