फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छिनैती करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Tue, 27 Jun 2023 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

कंट्रोल रूम्से सीसीटीवी फुटेज व संदेश समस्त थानों को प्रसारित किया गया, जिसके बाद समस्त थानाक्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू की गई। कंट्रोल रूम से प्रसारित संदेश को सुनकर थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने मय पुलिस बल खेसरहा संतकबीरनगर बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकडे़ गये चेन स्नेचिंग के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा पुलिस ने बांसी कस्बा में चेन स्नेचिंग कर बाइक से भाग रहे छिनैत गिरोह के तीन गुर्गों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बांसी व शोहरतगढ़ में छिनैती की गई सोने की चेन और रुपये बरामद किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


बांसी कस्बा के आर्यनगर मोहल्ले के कोतवाली रोड निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रविवार शाम 6:22 बजे संतसंग सुनकर घर वापस आ रही थीं। अभी वह बाले मियां मैदान के पास पहुंची ही थी लाल रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये। सूचना पर बांसी पुलिस कस्बा मे लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज व घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई।

कंट्रोल रूम्से सीसीटीवी फुटेज व संदेश समस्त थानों को प्रसारित किया गया, जिसके बाद समस्त थानाक्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू की गई। कंट्रोल रूम से प्रसारित संदेश को सुनकर थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने मय पुलिस बल खेसरहा संतकबीरनगर बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने एक अभियुक्त मुकेश भारती को घेर कर पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ में उपरोक्त घटना को किया जाना स्वीकार किया तथा अपने साथी रोहित का नाम बताया जो बाइक लेकर भाग गया था।
विज्ञापन


एसओजी व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंचकर थाना खेसरहा पुलिस बल के साथ पीछा कर रोहित को काजी रुधौली से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की निशानदेही पर घटना का रेकी करने वाले तीसरे अभियुक्त अंबुज पांडेय को कस्बा बांसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए तीनों आरोपी महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुकेश भारती दुबौलिया, रोहित यादव ग्राम पचगंगपुर के टोला हरिमनपुर और अंबुज पांडेय करमहा गांव निवासी है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

गिरोह का मुखिया है अंबुज, शोहतरगढ़ में की थी छिनैती

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश भारती व रोहित यादव से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि हम तीन लोगों का एक गिरोह है जिसका मुखिया अंबुज पांडेय है। वह ही गाड़ी उपलब्ध कराता है तथा रेकी कर घटना को करने के लिये बताया जाता है। जिसके बाद वह लोग घटना को अंजाम देते है। पूछताछ में अभियुक्त अंबुज पांडेय ने बताया कि उसने रेकी कर दोनों को बाइक देकर घटना कराई थी। उसने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में सनई से शोहरतगढ़ मार्ग पर रेकी कर बैंक से पैसा निकालकर जा रहे बुजुर्ग 10 हजार रुपये छीन लिये थे।

गैंगस्टर का आरोपी है रोहित, बाइक भी बरामद
पकड़े गए आरोपी रोहित यादव के विरुद्ध महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में चार केस दर्ज हैं, जिनमें उस पर अवैध तरीके से शस्त्र का गंभीर मामले में भी केस दर्ज है। साथ ही पुलिस ने पर उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने की चेन, बाइक, दो माेबाइल, लूट के सात हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बांसी थानाध्यक्ष अनुज सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें