फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्यूटी से गायब थे तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, तीन दिन का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात में इमरजेंसी ड्यूटी से गायब रहने के मामले में दो स्टॉफ नर्स व एक वार्ड ब्याव का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात में एक मरीज ने अधीक्षक से शिकायत की थी कि वार्ड में कोई भी इलाज करने वाला नहीं है। इस मामले में तीनों का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों न उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर स्टॉफ नर्स विप्लव कुमार व नम्रता यादव और वार्ड ब्वाॅय आलोक पांडेय मौजूद थे। रात करीब 11 बजे इमरजेंसी में इलाज करवाने आए एक मरीज ने सीएमएस को कॉल करके शिकायत की कि मौके पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं है, इससे मरीज का इलाज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

रात में सीएमएस डॉ. एके झा ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात जेआर डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि इमरजेंसी के नाइट ड्यूटी में दो स्टॉफ नर्स व एक वार्ड ब्वाय की ड्यूटी है, लेकिन माैके पर नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इससे सीएमएस डॉ. एके झा ने शनिवार को तीनों स्वास्थ्य कर्मियों का तीन दिन का वेतन बाधित करते हुए ऐसी लापरवाही करने पर कार्यमुक्त नहीं किया जाए इसका स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें