तीन छात्राओं जिले का नाम रोशन किया
जखौली उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं तीनों छात्राएं
इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में ऑनलाइन हिस्सा लीं
साइंस फेस्टिवल को गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से बचने के उपायों एवं सावधानियों की प्रतियोगिता में गिनीज बुक रिकॉर्ड में उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली की तीन छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना नाम दर्ज कराया है।
स्कूल के विज्ञान शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2020 में ऑनलाइन कोरोना से बचने के उपायों एवं सावधानियों पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता दिसंबर में हुई थी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के छात्र-छात्राओं ने एक साथ प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली की कक्षा सात की तीन छात्राओं अनामिका श्रीवास्तव, करिश्मा यादव और रानी यादव ने भी कोरोना से बचने के लिए तरीका बताया। इसमें हाथ धोने, मास्क लगाने और पहनने आदि के सही तरीकों के बारे में बताया। यह कार्यक्रम गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और बीईओ एसपी सिंह आदि ने बधाई दी है।