फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आगाज

विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं केजीबीवी की छात्राएं। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आगाज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन शनिवार से जिले के सभी ब्लाकों में शुरू हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन वॉलीबॉल व खो-खो खेल का आयोजन हुआ।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल ने किया। सांसद ने कहा इस आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। उसका प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार परिसर में हुआ। इस दौरान खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो में कंपोजिट परसा खुर्द की बालिका टीम ने किसान इंटर कालेज की टीम को 10-1 के अंतर से हराया। कड़े मुकाबले में चुरिहारी की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टीम को हराया। इनका स्कोर 7-6 रहा। किसान इंटर कॉलेज की टीम ने ज्ञानोदय की टीम को 7-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

कंपोजिट परसा खुर्द की प्राथमिक टीम के सामने पूर्व माध्यमिक केसरी सिंह की टीम कोई अंक नहीं जुटा सकी, परसा की टीम 17 अंक से विजयी हुई। बालक वर्ग में परसा खुर्द ने किसान इंटर कालेज को आठ-शून्य के अंतर से हराया।
इसी तरह वॉलीबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरिहारी की टीम ने बाबा हरीदास इंटर कालेज की टीम को 25-13 के अंतर से हराया। रेहरा की टीम ने कड़े मुकाबले में 25-22 के अंतर से हराया। महरिया ने परसा खुर्द को 25-7 के अंतर हराया। महरिया ने किसान इंटर कालेज को शिकस्त दी।
खेल महाकुंभ का उद्घाटन शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने किया। कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण युवाओं को नए अवसर देने वाला है, जो युवा जो बेहतर प्रर्दशन करेगें उन्हें देश, विदेश में प्रतिभाग अवसर मिलेगा। इस दौरान राम हेमंत कुमार जायसवाल, गोपेश्वर चौबे, बीईओ महेंद्र कुमार, बीडीओ नीरज जायसवाल, आदर्श पांडेय, रणजीत सिंह, उपेंद्र उपाध्याय, जगदीश जायसवाल, रामदरश त्रिपाठी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अतुल वर्मा, रितेश यादव, सुनील कुमार चौरसिया, बालजीत कुमार, मनोज कुमार, रामपूजन वर्मा, राजीव सिंह, ह्रदय नारायण, आकाश यादव, अशोक यादव, दिलीप सिंह रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के पहले दिन वालीबॉल प्रतियोगिता में रईस अहमद इंटर कालेज इटवा की टीम ने माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज की टीम को 15-6 व 15-4 से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद इसी मैच में इटवा कस्बे की टीम व राजमणि पब्लिक स्कूल बंदुआरी के बीच वॉलीबॉल मैच में इटवा ने 15-11, 15-7, सेमरा व झकहिया में हुए वॉलीबॉल मैच में झकहिया ने 21-14, 21-17 से जीत दर्ज की।
खो-खो बालिका वर्ग जूनियर स्तर के खेल में उच्च प्राथमिक विद्यालय कठेला ग्रांट पहले व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इटवा द्वितीय स्थान पर रहा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ सीडीओ जयेंद्र कुमार ने किया। सीडीओ ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। निर्णायक भूमिका में केसरी नंदन, आदर्श प्रताप सिंह, नफीस अहमद, अंकुर यादव रहे। शिक्षक ओम प्रकाश, पंकज यादव, कपिल त्रिपाठी, बसंतू, हेमंत कुमार गुप्ता, देशराज शर्मा मौजूद रहे।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, किसान इंटर कॉलेज सिकटा में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन भाजपा जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेलवा ने सिकटा को हराया। खो खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में पहले मैच में किसान इंटर कॉलेज सिकटा ने राजपूत सिकटा गांव की टीम को हराया। दूसरे मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथपरा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमली एकडेंगा को हराया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरि नारायण पांडेय, प्रधान सतीश, संजय सिंह, पंकज सिंह, अमरनाथ सिंह, ओम प्रकाश तिवारी,आबिद रिजवी,अरुण तिवारी,अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, विकास इंटर कालेज खेसरहा के मैदान में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ का जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विवेक राय ने शुभारंभ किया। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता हुई। विकास इंटर कालेज के छात्रों की जीत हुई। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा लगनही की छात्राएं विजयी हुईं। इस दौरान शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद, थानाध्यक्ष खेसरहा भानु प्रताप सिंह, राजेंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह, शिवेंद्र द्विवेदी, मोनू चतुर्वेदी, सौरभ पांडेय, अमित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें