फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण तहसील सभागार, बीआरसी सभागार, नगर पंचायत डुमरियागंज एवं भारतभारी के सभागारों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 22 मई से 20 जून तक प्रस्तावित भवन सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजेश कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

वहीं, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बीआरसी परिसर में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारी रविकुमार यादव ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके आंकड़े देश की योजनाओं और नीतियों की आधारशिला होते हैं। उन्होंने प्रगणकों से अपील की कि प्रपत्र भरने में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न होने दें।
प्रशिक्षण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कुल 18 बैचों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसमें पहले दिन पांच बैचों का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसमें जनगणना के कानूनी प्रावधान, क्षेत्र सत्यापन, भवन गणना की सीमाएं, नजरी नक्शा तैयार करने की विधि आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता और सचिन कुमार पटेल ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और जनगणना कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें