फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से शुरू होगा तीन दिवसीय पूर्वांचल लीग मैच

Sat, 19 Oct 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से तीन दिवसीय पूर्वांचल लीग मैच होगा, जिसमें चार जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। एक टीम 40 ओवर के दो लीग मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में क्रिकेट लीग मैच होंगे। लीग मैच में संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व गोंडा के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विपिन मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वांचल लीग मैच का आयोजन तीन जिलों में किया जा रहा है। इसका फाइनल मुकाबला गोरखपुर जिले में खेला जाएगा। बताया कि जिले में आयोजित हाेने वाले तीन दिवसीय मैच सोमवार से बुधवार तक खेले जाएंगे, जबकि इसका सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला गोरखपुर के बीच खेला जाएगा। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें