डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित ब्लाॅक संसाधन केंद्र के सभागार में ब्लाॅक के समस्त पूर्व माध्यमिक व कम्पोजिट स्कूलों के एक-एक शिक्षकों के पावर एंजिल का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण में विशेषकर महिला शिक्षकों की प्रतिभागिता अधिक रही। प्रशिक्षक बृजकिशोर व ऋचा श्रीवास्तव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन बच्चों के सर्वांगिन विकास पर जोर दिया।
इसके पूर्व 40-40 शिक्षकों के समूह अलग-अलग कक्षों में पहुंचे। जिन्हें प्रशिक्षक ऋचा ने कहा कि शिक्षक इस बात पर विशेष ध्यान दें कि बच्चे नियमित विद्यालय आएं। इसके लिए रुचिपूर्ण गतिविधि से बच्चों को जोड़े रखें। बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक व संवेगात्मक विकास पर बल देना चाहिए, क्योंकि भविष्य में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। ऐसे में उन्हें अभी से तैयार करें।
प्रशिक्षक बृजकिशोर ने स्वच्छता के महत्त्व के बारे में कहा कि बच्चों के शौच के उपरांत 20 सेकेंड हाथ धुलाए, रसोईयों के व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी ध्यान दें। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व घर पर भी बच्चों को व स्वजनों को सफाई के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस दौरान मनीष चौरसिया, अनुराग, राहुल, शिवांगी जौहरी, कमलेश चौधरी, संगीता, दिलकश जहाँ आदि मौजूद रहे।