फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटलाइजेशन का विरोध, सड़क पर उतरे शिक्षक

Tue, 12 Mar 2024 11:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर डुमरियागंज व भनवापुर ब्लाॅक के शिक्षक सोमवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद बीआरसी डुमरियागंज में एकत्रित हुए। जहां छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति करने के आदेश का विरोध सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जुलुस निकालकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसील महबूब आलम को सौंपते हुए निराकरण व शिक्षकों के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के हित को देखते हुए शिक्षकों ने निजी मोबाइल से ऑनलाइन शिक्षण कार्य सहित अन्य विभागीय कार्य किए थे। अब अधिकारी जबरदस्ती निजी मोबाइल से 14 अभिलेखों व छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन करने का आदेश जारी कर शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। वर्षाें से रुकी स्थानांतरण प्रक्रिया, अर्जित अवकाश, पदोनत्ति सहित अन्य शिक्षक समस्याओं का निस्तारण करने के जगह अव्यवहारिक आदेश कर रहे हैं। भनवापुर के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा डिजिटलाइजेशन का तब तक विरोध रहेगा। जब तक शिक्षक समस्याएं हल नहीं हो जाती।
विज्ञापन


इस दौरान चंद्रभूषण, राम नरायण दुबे, अवधेश पांडेय, अरूण कुमार चतर्वेदी, इश्तियाक अहमद, शिवम पाठक, शेषराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें