फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। वहीं तीन लोग स्वस्थ होकर घर गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कभी घट रही है तो कभी बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से एक मरीज मिल रहे थे। मगर रविवार से फिर मरीजों की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इटवा ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। वहीं उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 72 है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें