फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के बाद चचेरी बहन हो गई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के बाद चचेरी बहन हो गई संक्रमित
विज्ञापन

इटवा, सदर और डुमरियागंज में अलग-अलग गांव के हैं संक्रमित मिले मरीज
रिपोर्ट आने के बाद महिला अस्पताल में किए गए शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 282 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन संक्रमित पाए गए। इसमें भाई के बाद चचेरी बहन संक्रमित हो गई। जबकि मुंबई से लौटे दो युवक सुरक्षित हैं उनके पिता संक्रमित हो गए हैं। वह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इसके अलावा मुंबई से लौटा एक अन्य व्यक्ति संक्रमित हो गया है। रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य लोगों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 282 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 219 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 53 एक्टिव केस हैं और अब तक 10 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज के एक मोहल्ला निवासी एक युवक कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही उसकी 21 वर्षीय चचेरी बहन के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की तीन दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई। उसके लड़के उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से ले गए थे, जहां उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बताया जा रहा है कि उसके दोनों बेटे कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से लौटे थे। सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। संदिग्ध दिखने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीनों को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज रहा है, जबकि दो अन्य को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें एक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पहले से इलाज चल रहा है। अन्य दो को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें