फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीजों को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 3963 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3871 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 44 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हर दिन संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक के कोडरा ग्रांट गांव में एक संक्रमित पाया गया। मिठवल ब्लॉक के सेमना बनकसिया गांव में एक संक्रमित पाया गया। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि तीन संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें