ढेबरूआ पुलिस की गिरफ्त में खाद के साथ आरोपी।
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को छह बोरी यूरिया के साथ पकड़ा। पकड़े गए खाद को कस्टम बढ़नी को भेज दिया है।
सीओ शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने बताया कि बॉर्डर चेकिंग अभियान के तहत रामचन्दर, सूरज, चंदन निवासी बहादुरगंज थाना बहादुरगंज जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल को अवैध चार बोरी यूरिया, दो बोरी सुपर खाद व तीन साइकिल के साथ सेमरहवा नो मेन्स लैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद माल को धारा-11 कस्टम अधिनियम में गिरफ्तार कर कस्टम कार्यालय बढ़नी भेजा गया।