फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में तीन बाइक चोरी, रातभर चली चेकिंग

Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक डकैतों से हलकान होती रही पुलिस को अब बाइक लिफ्टरों ने भी चुनौती देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जैसे-जैसे रात का अंधेरा गहराता गया और पुलिस के सेट पर वाहन चोरी की सूचना प्रसारित होती गई।
विज्ञापन


चार घंटे के भीतर लिफ्टरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 घटनाओं को अंजाम दे दिया। पूरी रात जिले में चेकिंग चलती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।दो घटनाओं को पुलिस ने दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया, तीसरे मामले को संदिग्ध मान रही है।

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र में घटित हुई। कोतवाली कपिलवस्तु के ग्राम भरवलिया निवासी गोमती प्रसाद ने बांसी तिराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने रात को करीब 8.30 बजे बाइक संख्या यूपी 55 आर 5009 को खड़ी किया। आधे घंटे बाद वापस लौटे तो देखा कि बाइक गायब है।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना शोहरतगढ़ के ग्राम लोहटी निवासी सद्दाम के साथ हुई। रात को करीब 9 बजे कोटिया बाजार से वापस आते समय रास्ते में 4 व्यक्तियों ने बाइक संख्या यूपी 55 एफ 5144 को रोक छीन लिया।

पीड़ित ने दो नामजद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। तीसरी घटना थाना मोहाना के बर्डपुर बाजार के व्यक्ति ने रात करीब 9 बजे कंट्रोल रुम को फोन कर सूचना दिया कि उसके आवास के बाहर से उसकी बाइक को चोरों ने उठा लिया है।

पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो फोन करने वाला व्यक्ति की तस्दीक नहीं हो सका। इस संबंध में सीओ अकमल खान ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र से उठी बाइक की खोज में पुलिस जुटी हुई है। मोहाना थाना क्षेत्र के मामले में एक बार सूचना आई थी, लेकिन पीड़ित व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें