एसएसबी 50वीं वाहिनी और बढ़नी पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी और बढ़नी पुलिस चौकी के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार को लगभग 3 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक सिद्धार्थनगर और दूसरा बलमरामपुर जिले का रहने वाला है। दोनों नेपाल की ओर से बाइक चलाते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी व बढ़नी पुलिस चौकी के जवानों ने नेपाल की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। बाइक पर दो लोग सवार थे। उनके पास तलाशी में एक छोटा पिट्ठू बैग मिला। जांच के दौरान बैग में 2.94 किग्रा चरस मिला।
इस दौरान बलरामपुर के पचपेड़वा थाने के भगवानपुर निवासी वाहिद व सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता के मनकौरा निवासी सफीकुर्रमान थे। दोनों को ढेबरुआ थाने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। इस दौरान एसएसबी के सहायक कमांडेंट होशियार सिंह पटियाल,बढ़नी चौकी प्रभारी सभाशंकर सिंह,कमल राय,शम्मी खोलिया, राकेश कुमार ने चरस की तस्करी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।