दो गांवों में बनी हुई है समस्या लखनापार गांव में एक साल से खराब है पानी की टंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाॅक क्षेत्र के लखनापार गांव में पेयजल के लिए बनी पानी की टंकी एक वर्ष से खराब है। इससे बड़रा व लखनापार के ग्रामीणों को शुद्ध पानी नही मिल पा रहा है। दो गांवों के लगभग पांच हजार की आबादी परेशान है।
लखनापार गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक से पहले जलापूर्ति हो रही थी, लेकिन वर्ष से टंकी खराब पड़ी हुई है। दो गांवों को लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ऑपरेटर रामरतन ने बताया कि बोरिंग स्टार खराब हो गया है, पिछले साल आई बाढ़ से गांव में जगह-जगह पाइप लाइन फट गई है, जिससे गांव में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इस में दो गांवों को और जोड़ा गया है। इस ग्राम पंचायत लखनापार और बड़रा साहित अन्य टोले भी शामिल है। लगभग पांच हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गांव के बुद्धराम ने बताया कि एक साल से ऊपर हो गया लेकिन पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। रामदीन ने बताया कि लखनापार और बड़रा मे ही पेयजल की आपूर्ति होती है और गांव में जगह जगह पाइप टूट गई है। शिवप्रसाद ने बताया कि पिछले साल बाढ़ आई। एक साल से ऊपर हो गए, पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। रमाशंकर निवासी बड़रा ने बताया कि गांव में पानी की समस्या हो गई है, एक साल हो गया है, गांवों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
-
वर्जन
लखनापार में बनी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ जोगिया