फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तंत्र-मंत्र कर लोगों को ठगने की कोशिश में तीन पकड़े गए

Tue, 16 Jul 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ढेबरूआ (सिद्धार्थनगर)।
तंत्र-मंत्र करके लोगों को ठगने की कोशिश के आरोप में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम तीन लोगों को ढेकहरी चौराहे से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ढेकहरी चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन लोगों को रुद्राक्ष एवं श्री यंत्र हाथ में लेकर तंत्र-मंत्र कर लोगों को ठगने की कोशिश करते देखा। इस पर कार्यकर्ताओं ने जब उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। हो हल्ला सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीनों को पकड़ कर ढेबरुआ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उनसे मारपीट की कोशिश की। बजरंग दल के जिला संयोजक शिवाजी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ढेबरूआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को बजरंग दल के लोग लेकर आए थे। जानकारी में सामने आया है कि ये भिक्षाटन कर रहे थे। बजरंग दल के सदस्यों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें