डुमरियागंज। क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर 10 मई को एक ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दूसरे वाहन चालक से दो लोगों को चोट लग गई थी।
इसके बाद बसडिलिया गांव के साहिल फारूकी, शाहरुख व माबूद अपने चार पहिया वाहन से पीछा कर सोनाहटी चौराहे पर कमलेश यादव को पकड़ लिया। उनपर मारपीट व छिनैती का आरोप था, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी युवकों को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।