फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

शहर कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि रोआंपार मोहल्ला निवासी आकाश (20) ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को तीन लोग उसके ई-रिक्शा में सवार हुए थे। आरोप है कि उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के पास किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह सदर कोतवाली पहुंचकर आकाश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परसा ईंट भट्ठे के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी संलिप्तता सामने आने पर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में सचिन कुमार निवासी गांधी नगर, तेतरी बाजार शामिल है। उसके साथ दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें