फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैनामा करने के लिए परिवार को धमकी

Sun, 08 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के पहाडापुर गांव निवासी श्रीराम ने आरोप लगाया है कि कुछ मनबढ़ उनपर जमीन बैनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं और बैनामा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत करके जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को एसओ इटवा को दी तहरीर में श्रीराम ने आरोप लगाया है कि वह नगर पंचायत इटवा के हनुमान नगर वार्ड के निवासी हैं। आरोप है कि बेटे की खरीदी भूमि के लिए चार लोग आए और असलहा सटाकर धमकी दी कि बेटे से कहो कि चलकर रजिस्ट्री कार्यालय इटवा में इस भूमि का बैनामा कर दें। उन्होंने जाति सूचक गालियां भी दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें