त्रिलोकपुर क्षेत्र के बबुरहा गांव में आग लगने से जली झोंपड़ी। संवाद
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में मंगलवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक झोपड़ी में रखा सामान व 15 हजार रुपये जलकर राख हो गए। बबुरहा गांव निवासी पीड़ित धनीराम यादव ने बताया कि झोपड़ी में पिता घिररन यादव सो रहे थे। आधी रात के बाद झोपड़ी में आग लग गई। लपटों की आंच से पिता की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचाया और झोपड़ी में बंधी भैंस को खोल दिया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक गृहस्थी का सारा सामान और 15 हजार रुपये जल कर राख हो गए। संवाद