फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान में सेंध लगाकर लाखों आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर आभूषण उठा ले गए चोर
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित सराफा की दुकान में सोमवार रात चोरों ने सेंध काट दी। इसके बाद दुकान में रखा आभूषण उठा ले गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की।
इटवा बाजार निवासी अनिल कुमार सोनी तुलसियापुर चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते हैं। दुकानदार के मुताबिक सोमवार देर शाम दुकान को बंद करके घर चले आए। देर रात चोर दुकान में नकब काटकर उसमें रखे आभूषण को उठा ले गए। मंगलवार सुबह दुकान में चोरी की जानकारी मिली। अनिल ने बताया कि उसकी दुकान में रखे पांच किलो चांदी चोर उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना ढेबरुआ थाने में दी। सूचना मिलते ही सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह, फोरेंसिक यूनिट व क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस बाबत एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गश्त पर सवाल
दुकान में चोरी करने के लिए चोरों ने सेंध लगाई है। सेंध लगभग चार फीट में काटी गई है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि चोरी और सेंध काटते समय एक घंटे से अधिक का वक्त लगा होगा। अगर पुलिस की गश्त करती तो शायद चोरी नहीं होती। हाईवे पर चोरी की वारदात हुई और पुलिस को सूचना तक नहीं मिली है यह गश्त पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें