फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो घर से नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तकहम गांव में रविवार रात चोर दो घरों में छत के रास्ते घुसे और कमरे का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण उठा ले गए। मामले में सोमवार को दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी तौलन मौर्य गांव के ही चौराहे पर मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात चोरों ने छत के जीने के रास्ते घर में घुस कर कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये और एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण उठा ले गए। तौलन ने बताया की बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये में भैंस बेचा था। और कुछ पैसा पत्नी ने उसी संदूक में रखे थे। गांव के राजेश जायसवाल सेमरा चौराहे पर मकान बना कर रहते हैं। सरसों के तेल पेरने वाली मशीन लगा रखी है। उनके भी जीने के रास्ते घर में घुस कर चोर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ हजार रुपये उठा ले गए। इस संबंध में सकारपार चौकी प्रभारी रमेश कुमार सहानी ने बताया की मामले की जानकारी नहीं है न तो कोई तहरीर ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें