फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से किराना दुकान समेत चोर झोपड़ियां जलीं

Tue, 02 May 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह में मंगलवार को अज्ञात कारणों से एक फूस की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक किराना की दुकान व तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी से नकदी व सामान जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह निवासी रामसुख के घारी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लवकुश के घारी और भानू की टंकी में चल रहे किराने की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने लहरी की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी से भानू के टंकी में रखा किराने का सारा सामान व दस हजार रुपये नकदी, कपड़ा, राशन, लहरी के घर में रखे पांच साइकिल, पांच हजार रुपये नकदी व घर में रखा राशन और कपड़ा जल गया। रामसुख व लवकुश की घारी में रखा जानवरों को खिलाने वाला भूसा भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें