सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्हवार गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर साठ हजार नकद समेत करीब पांच लाख के जेवर को उड़ा दिया। शनिवार की सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पंहुची पीआरवी की टीम ने घटना स्थल का जांचकर वापस चली गई। पीड़ित ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कर खुलासा करने की मांग की।
क्षेत्र के मल्हवार गांव निवासी संतोष चतुर्वेदी का परिवार शाहपुर-सिंगारजोत रोड के बगल में रहता है। शुक्रवार शाम भोजन कर सभी सोने चले गए। देर रात चोर खिड़की को तोड़कर घर में घुसे और नकदी व आभूषण उठा ले गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे संतोष जगे तो देखा की खिड़की के फाटक पर लगा कुंडा कटा और फाटक खुला है। संतोष ने परिवार को बताया तो देखा कि घर में रखे कपाट का भी फाटक खुला है। वहीं, बगल में रखा सूटकेस व बाक्स खुले थे। परिजनों ने जब कपाट, सूटकेस व बाक्स को देखा तो उसमें रखे लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये चोरी हो गए थे। घटना की सूचना संतोष ने डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम जांच कर चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि चोरी के घटना की सूचना मिली है। मौके पर दरोगा को भेजा गया है, चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-