इटवा। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चोरी करने में नाकाम रहे और बड़ी वारदात होते-होते बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
एसबीआई इटवा शाखा के कर्मचारी सोमवार को शाम को कार्य समाप्त कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब बैंक का ताला खोला गया, तो पिछले हिस्से की टूटी ग्रिल देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने कैश व कागजात की जांच की और इसकी सूचना पुलिस को दी। बैंक के पीछे की दो खिड़कियों की ग्रिल टूटी मिली। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब मिली।
अनुमान लगाया जा रहा कि ग्रिल तोड़कर बैंक के भीतर खुसे चोरों ने पहले स्ट्रांग रूम में जमा कैश तक पहुंचने की कोशिश की होगी। वह जब इसमें सफल नहीं हुए तो वे पहचान छिपाने के लिए डीवीआर उठा ले गए। ि