फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर नकदी और आभूषण उड़ाए

Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। डुमरियागंज रोड पर कस्बे के पटेलनगर वार्ड में रविवार की रात सीमेंट सरिया की दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये नकदी और कुछ चांदी का सिक्का उठा ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है, जिसे दुकानदार ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दुकानदार शोभित कुमार अग्रहरि ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात साढ़े 10 बजे डुमरियागंज रोड स्थित उसकी दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर दुकान में पहुंचा, जहां काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये और दीपावली के पूजा का चांदी का सिक्का उठा ले गए हैं।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का फुटेज पुलिस को सौंपकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की जानकारी होने पर सीओ रोहिणी यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसएचओ राम नारायण दुबे ने कहा कि तहरीर मिली है और मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें