फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिड़की का कब्जा तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण उड़ाए

Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बैदौली कला गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर खिड़की का कब्जा तोड़कर घर में दाखिल हुए और सारा सामान समेट ले गए। पीड़ित चंद्र प्रकाश ने इस मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैदौली कला निवासी चंद्र प्रकाश ने कोतवाली बांसी में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि रात में लगभग दो बजे वह अपने मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान की खिड़की का कब्जा तोड़कर घर में घुस गए और एक लाख 80 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह 5:30 बजे नींद खुलने पर वारदात की जानकारी हुई। घर का जंगला टूटा देख चोरी का पता चला, जिसके बाद तत्काल डायल-112 पर पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें