डुमरियागज सीओ कार्यालय के परिसर मे पौधारोपण करते सीओ व वन दरोगा और समाजसेवी। स्रोत विज्ञप्ति
डुमरियागंज। तहसील परिसर में पूर्व में रोपित पौधों की देखभाल के लिए लखनऊ से आए पर्यावरण प्रेमी कुंवर मोनू भास्कर ने डुमरियागंज पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने डुमरियागंज सीओ कार्यालय परिसर में आम व आंवला का पौधा लगाया। साथ ही उनके संरक्षण के लिए लोगों को शपथ दिलाई। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि पौधारोपण करना व उनकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। इससे हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है। इस दौरान स्वामी आलोकानंद महाराज, वन दरोगा चंद्रिका प्रसाद, बजरंगी शर्मा, गौरव सोनी, सच्चिदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद