संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया। आंकड़ों के मुताबिक जनपद में हाईस्कूल में 35954 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें परीक्षा में 33647 बच्चे शामिल हुए, जबकि उत्तीर्ण 30497 हुए। कुल प्रतिशत 90.64 रहा। वहीं, इंटरमीडिए में 29107 पंजीकृत थे। 27471 परीक्षा में 21909 उत्तीर्ण हुए। कुल 79.79 प्रतिशत पास हुए। इनके बीच जिन मेधावियों ने जनपद में अलग पहचान बताते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है, उनकी एक रिपोर्ट।
-
हाईस्कूल टॉप-10 में शामिल बच्चे
हाईस्कूल में सदर पटेल इंटर कॉलेज बांसी की आस्था पटेल 95.67, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा की छात्रा दिव्यांशी त्रिपाठी 95.50, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज इटवा तरुन जायसवाल ने 95.33, उमा सलमान फारुकी 95.33 केटीआईसी बनगवां डुमरियागंज, राहुल कुमार 94.67 जेएलएनएसएस असोगवा, प्रशांत पांडेय 94.67 जोखना देवी इंटर कॉलेज मनझरिया खेसरहा, आर्यन गुप्ता 94.50 एसके पब्लिक इंटर कॉलेज पेड़ारी बुजुर्ग, आलोक चौरसिया 94.17 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, आभा श्रीवास्तव 94.17 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, कली 94.00 जय किसान इंटर कॉलेज सनई, श्री वर्मा 94.00 विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, रुद्रेश 94.00 जोखना देवी इंटर काॅलेज मझरिया खेसरहा, आवंतिका 93.67 एसआरकेके जीआई शोहरतगढ़ अंशिका शुक्ला 93.67 सरदार पटेल इंटर काॅलेज बांसी, आराध्या 93.67 शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा, अतुल कुमार चौधरी93.67 सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया, चांदनी यादव 93.67 लक्ष्मी कैंब्रिज उमा बनकटा, देवेश पांडेय 93.50 विद्यामंदिर कॉलेज तेतरी बाजार, अंशिका 93.33 जोखना देवी इंटर कॉलेज मझरिया खेसरहा, शीला चौधरी 93.33 फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी इटवा शामिल हैं।
-
इंटरमीडिएट टॉप-10
इंटरमीडिएट में सरदार पटेल इंटर काॅलेज बांसी की अनुष्का पटेल 94.80, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की शिवांगी सिंह 94.00, सरदार पटेल इंटर कॉलेज अंशिका सक्सेना 91.40, शनवी सिंह 91.00 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, दिव्यांशी 90.20 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, शुभ्रा मिश्रा 89.20 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, निहारिका 89.00 नवजीवन इंटर काॅलेज बिडरा, अंशिका पांडेय 89.00 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, लकी त्रिपाठी 89.00 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, एकता त्रिपाठी 88.80 सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, आनंद 88.20 कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन, साक्षी गुप्ता 87.60 विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, अभिनव चौरसिया 87.60 राममिलन चौरसिया इंटर काॅलेज मिठवल शामिल रहे।