फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन और होगी बारिश गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादलों ने एक फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। रविवार की तरह ही सोमवार को भी पूरे दिन बादलों ने डेरा डाले रखा। सोमवार को चल रही ठंड पछुआ के बीच हो रही बूंदाबांदी से हर कोई आनंद से झूमता रहा। कई दिनों बाद मौसम ठंड होने से लोगों को पूरी तरह से गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को तेज बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। सोमवार सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी होना शुरू हो गया। कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने से राहगीरों को भीग कर भी सफर करना पड़ा, जिससे लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशान भी हुए, लेकिन उसके बाद भी लोगों के चेहरे पर गर्मी से राहत कि मुस्कान दिखाई दी। बढ़ते तापमान के बाद मौसम बदलने से कस्बों व चौराहों पर भी खूब चहल पहल रही। लोगों ने बताया कि इस मौसम से हर कोई आनंद लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बरसात होने की संभावना है। उसके बाद बादलों की आवाजाही रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें