फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत...37 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Sat, 31 Aug 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उमस और गर्मी के कारण लोगों को हो रहा पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। इन दिनों तपिश से ज्यादा उमस परेशान कर रही है, क्योंकि बारिश नहीं होने से एक बार फिर पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम में नमी के कारण उमस हो रही है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस से निजात के लिए हर व्यक्ति को बारिश का इंतजार हैं। सात-आठ दिन पहले हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद बादल तो नजर आते हैं पर बारिश नहीं हो रही। उमस के कारण कूलर और पंखों ने भी दम तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम गर्म रहेगा। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें