फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रॉस कंट्री के महिला वर्ग में मेजबान टीम ने मारी बाजी

Sat, 31 Aug 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जोन गोरखपुर की 62वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रास कंट्री महिला/पुरुष प्रतियोगिता
विज्ञापन

तैराकी में कुशीनगर के दुर्गेश ने जीता दिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन गोरखपुर की 62वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री महिला/ पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में बाजी मारी, जबकि पुरुष वर्ग में देवरिया की टीम अव्वल साबित हुई। वहीं तैराकी में कुशीनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में देवरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान व महाराजगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 5 किलोमीटर टीम चैंपियनशिप क्रॉस कंट्री रेस में सिद्धार्थनगर ने प्रथम व कुशीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


10 किलोमीटर पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में जनपद देवरिया के आरक्षी सत्य प्रकाश यादव ने प्रथम स्थान, जनपद सिद्धार्थनगर के आरक्षी अजय यादव ने द्वितीय स्थान व आरक्षी हरिओम साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में जनपद सिद्धार्थनगर की महिला आरक्षी सुषमा रावत ने प्रथम स्थान, गोरखपुर की महिला आरक्षी रितु मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा जनपद सिद्धार्थनगर से महिला आरक्षी संगीता निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन





तैराकी के खिलाड़ियोंं ने किया शानदार प्रदर्शन
200 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में कुशीनगर से आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान, महाराजगंज से मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव ने द्वितीय स्थान एवं संतकबीर नगर से मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक पुरुष वर्ग में कुशीनगर के आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान, सिद्धार्थनगर से आरक्षी अभिनंदन सिंह ने द्वितीय स्थान, बहराइच से हरिलाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बैक स्ट्रोक पुरुष वर्ग में कुशीनगर के आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान, महाराजगंज के आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय एवं कुशीनगर के ही मुख्य आरक्षी संतोष उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर बटरफ्लाई पुरुष वर्ग में महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने प्रथम स्थान, सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी रामप्रीत गौड़ ने द्वितीय स्थान एवं कुशीनगर से मुख्य आरक्षी संजय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग में सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी राजेश यादव ने प्रथम, महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने द्वितीय स्थान व मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर के क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, प्रतिसार निरीक्षक बीएन गुप्ता, निरीक्षक सूरज नाथ सिंह, पीटीआई रामकरन व आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें